चंदौसी में डाकघर स्थानांतरण किए जाने का विरोध करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी: स्रोत - संगठन
- फोटो : samvad
चंदौसी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई ने ब्रह्म बाजार स्थित डाकघर को बंद कर उसका स्थानांतरण घंटाघर के डाकघर में किए जाने का विरोध किया। नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारी घंटाघर पहुंचे और डाकघर बंद किए जाने पर नाराजगी जताई।
इस अवसर पर संगठन के नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय बताया कि आज भी ब्रह्म बाजार का डाकघर मध्यम वर्ग के लिए लाइफलाइन की तरह कार्य करता है। आधार कार्ड संशोधन सहित कई आवश्यक कार्य डाकघर के माध्यम से किए जाते हैं। मुख्य डाकघर में पहले से ही भीड़ रहती है, ऐसे में अन्य डाकघरों को बंद करना आम जनता के लिए परेशानी बढ़ाने वाला कदम है।
उन्होंने कहा कि वर्षों पुराने डाकघर को बिना किसी ठोस कारण के बंद करना जनसुविधाओं के खिलाफ है, वहीं, जिस भवन में डाकघर स्थानांतरित किया जा रहा है, उसकी हालत पहले से ही जर्जर है। इस दौरान प्रदेश युवा उपाध्यक्ष शाह आलम मंसूरी, युवा जिलाध्यक्ष सागर गुप्ता, तुषार, निशांत शर्मा, सौरभ गुप्ता, रितिक वार्ष्णेय सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। संवाद