फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: किसानों की बिजली और छुट्टा पशुओं की उठाईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भारतीय किसान यूनियन बीआरएसएस की बैठक गांव मबई डोल में हुई। जिलाध्यक्ष कामेंद्र चौधरी ने किसानों की खाद, बीज, बिजली आपूर्ति और छुट्टा पशुओं जैसी समस्याओं को उठाया। कहा कि भ्रष्टाचार के कारण लोगों को योजनाओं का लाभ शतप्रतिशत नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जन जागरण अभियान किसान, मजदूर एवं और मजलूमों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। जब तक किसान एकजुट नहीं होंगे, उनकी आवाज सरकार तक मजबूती से नहीं पहुंचेगी। उन्होंने गांव-गांव जाकर नए किसानों को संगठन से जोड़ने और संगठन की कार्यप्रणाली के बारे में बताने की बात कही।
बैठक में संगठन विस्तार करते हुए अशरफ तुर्की को जिला सचिव, मुशाहिद अली को ग्राम संगठन मंत्री, रईस अहमद को ग्राम महासचिव, मोअज्जम अली को ग्राम महासचिव, कय्यूम अली को युवा ब्लॉक सचिव असमोली, यूनुस अली को नगर सचिव संभल नियुक्त किया गया। इस दौरान चौधरी ऋषिपाल सिंह, इस्माइल खां, निर्देश कुमार उर्फ मोनू, डॉ. धीरेंद्र त्यागी आदि रहे। अध्यक्षता सेवक सैनी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें