फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आगरा से चोरी हुई कार बहजोई में कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ी

Fri, 31 Jan 2025 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बहजोई(संभल)। आगरा से चोरी हुई कार बहजोई पुलिस के हत्थे चढ़ गई। कार में लगे जीपीएस सिस्टम की मदद से कार के चंदाैसी में होने का पता चलने पर पुलिस ने पीछा और बहजोई में कार को पकड़ लिया। इससे पहले चालक कार को छोड़कर भाग निकला। कार को कोतवाली पहुंचा दिया गया। वहीं, कार चोर की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे आगरा से चोरी हुई कार बहजोई पहुंचने की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी की और इस्लामनगर चौराहे पर कार मिलने पर पुलिस ने पीछा किया, तो चोर कार को पजाया स्थित नगर पालिका परिषद के टैक्सी स्टैंड पर छोड़कर भाग गया। सूचना पर सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह व कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए और कार की तलाशी ली। वहीं, सिटी इंचार्ज संजय शर्मा ने आसपास के लोगों से कार चोर के बाबत जानकारी ली। बाद में पुलिस ने इस्लामनगर चौराहा व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि बुधवार की रात जिला हाथरस निवासी राकेश अपनी मां का इलाज कराने आगरा के एक अस्पताल में गए थे। बुधवार की रात किसी समय चोर ने अस्पताल के बाहर खड़ी उसकी कार चोरी कर ली। अगले दिन सुबह को घटना का पता चलने पर कार स्वामी ने आगरा पुलिस को जानकारी दी। वहां, पुलिस ने कार में लगे जीपीएस सिस्टम के माध्यम से पता किया कि कार चंदौसी क्षेत्र में है। इसके बाद अलर्ट हुई चंदौसी पुलिस ने पथरा मोड़ पर कार की घेराबंदी करने की कोशिश की, लेकिन चोर कार को इस्लामनगर की ओर ले गया। बाद में जीपीएस के माध्यम से ही कार के बहजोई में होने का पता चला, तो कोतवाली पुलिस ने कार का पीछा किया। इसके बाद चोर कार को बस स्टैंड पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें