फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छुट्टा पशु को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई बाइक, चचेरे-तहेरे भाईयों की मौत, दो घायल

Fri, 31 Jan 2025 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)।
विज्ञापन

मेरठ-बदायूं हाईवे पर बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे गांव धनीपुर के पास आवारा पशु को बचाने के चक्कर में एक बाइक बबूल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक बाइक पर सवार चार लोगों में चचेरे- तहेरे भाई खुशीराम उर्फ जंटर (22) पुत्र चेतराम राणा और खुशीराम (20) पुत्र छत्रपाल राणा की मौत हो गई। जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। जुनावई थाना क्षेत्र के गांव देवर कंचन निवासी खुशीराम उर्फ जंटर और खुशीराम बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे गांव के ही दुर्गेश कुमार (21) पुत्र डोरी लाल और इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नौगवां निवासी मोहर सिंह (14) पुत्र पूरन सिंह के साथ एक ही बाइक पर रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। मेरठ-बदायूं हाईवे स्थित गांव धनीपुर के पास पहुंचने पर उनकी बाइक के सामने अचानक छुट्टा पशु आ गया। जिसको बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बबूल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां खुशीराम को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में खुशीराम उर्फ जंटर ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि खुशीराम उर्फ जंटर नोएडा में ट्रैक्टर-ट्राली चलाने का काम करता था। वह सात दिन पहले ही नोएडा से गांव लौटा था। खुशीराम अपने पीछे पत्नी हेमलता और चार दिन के बेटे को रोता बिलखता छोड़ गया। वहीं खुशीराम दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। बताया कि वह दो दिन पहले दिल्ली से गांव लौटा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें