फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 50 हजार रुपये की मांग से खफा हुआ दुल्हन पक्ष, द्वार से बरात लौटाई

Tue, 28 Apr 2026 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव नवाड़ा में सोमवार की रात दुल्हन पक्ष ने बरात को गांव से ही वापस लौटा दिया। दूल्हा पक्ष ने काफी मनाने का प्रयास किया लेकिन देररात तक बात नहीं बनी। इसके बाद दूल्हा बरातियों के साथ लौट गया। दुल्हन पक्ष 50 हजार रुपये की मांग से आहत हो गया था।
विज्ञापन

इसके अलावा रविवार को दूल्हा के घर पर लग्न कार्यक्रम के दौरान दुल्हन के रिश्तेदार की छत से गिरकर मौत हो गई थी। इन्हीं कारणों के चलते दुल्हन के पिता ने विवाह करने से इनकार कर दिया और बरात को लौटा दिया। मामला पुलिस तक भी पहुंच गया है।
गांव नवाड़ा निवासी व्यक्ति की बेटी की शादी असमोली थाना क्षेत्र के गांव सेवापुर पदारथपुर निवासी युवक के साथ तय थी। रविवार को दुल्हन पक्ष दूल्हा के घर लग्न लेकर पहुंचा था। दुल्हन के पिता का कहना है कि दहेज के साथ बाइक और दो लाख रुपये नकद दिए थे। इसके बाद भी दूल्हा पक्ष 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। जबकि लग्न में गए रिश्तेदारों के लिए कोई बेहतर व्यवस्था नहीं की गई थी।
विज्ञापन

वहीं, फोन पर बात करने के दौरान दुल्हन पक्ष का रिश्तेदार छत से गिर गया था। जिसकी मौत हो गई थी। इसके बाद भी दूल्हा पक्ष ने 50 हजार रुपये की मांग को बनाए रखा। दुल्हन के पिता ने कहा कि दूल्हा के परिवार से रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में भी कोई शामिल नहीं हुआ। इसलिए विचार नहीं मिले और बरात को लौटा दिया।
बताया कि गांव के लोगों की दावत की थी, सभी को खाना खिलाया गया है लेकिन बरात को पानी तक नहीं दिया गया। हजरतनगर गढ़ी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें