फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता बालक का शव घर से 50 मीटर दूरी पर तालाब की दलदल में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दो दिन पहले खेलते समय लापता हुए बालक का शव घर से 50 मीटर दूर स्थित दलदल में मिला है। सूचना मिलते ही सीओ पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को दलदल से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे असमोली थाना क्षेत्र के गांव मदाला फतेहपुर निवासी मोहम्मद जाकिर के सात वर्षीय बेटे अरहान का शव घर से 50 मीटर दूर तालाब में बनी दलदल में मिला। दलदल के पास में गांव के कुछ बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों ने दलदल में बालक का चेहरा देखा और शोर मचाया। इसे सुनकर आसपास के लोग आ गए। तालाब में दलदल होने के कारण किसी ग्रामीण ने शव नहीं निकाला। पुलिस को सूचना दी गई। सीओ अरुण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रणवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बालक के शव को बाहर निकाला। सीओ ने बताया कि बालक शुक्रवार की शाम घर से खेलने के लिए निकला था। इसी दौरान अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार को थाने में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस ने प्राथमिक पड़ताल में खेलते समय तालाब तक जाने का अनुमान लगाया है। पुलिस का दावा है कि बच्चे के चेहरे या शरीर पर ऐसा कोई निशान नहीं मिला है, जिससे हत्या प्रतीत हो। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। बालक की मां सितारा ने बताया कि तालाब पर ग्रामीणों ने अपने घरों का कूड़ा डालकर पाट दिया है। इससे तालाब का कुछ हिस्सा दलदल में तब्दील हो गया। बालक अपनी तीन बहन और दो भाइयों में चौथे नंबर का था। ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित पिता मजदूर पेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें