फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय बाल्टी में गिरा डेढ़ वर्षीय बालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गांव धनीपुर में डेढ़ वर्षीय बालक खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव धनीपुर निवासी वीरपाल शर्मा ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। तीनों रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे कमरे में ही खेल रहे थे। बच्चों की मां संतोष घर के दूसरे हिस्से में काम कर रही थी। बड़े बेटे जयंत (सात) व जस्सू (पांच) दोनों खेलते हुए बाहर चले गए। छोटा बेटा डेढ़ वर्षीय उदित वहीं खेलता रहा। वह खेलते-खेलते नल के पास पानी से भरी 20 लीटर बाल्टी के पास पहुंच गया। वह खेलते-खेलते बाल्टी में उल्टा होकर गिर गया। कुछ देर बाद उसकी मां संतोष आई, तो बाल्टी में गिरे बालक को देखकर उसकी चीख निकल गई। परिजन वालक को जुनावई में निजी चिकित्सक के पास ले गए, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें