फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: धनुष यज्ञ और परशुराम संवाद देखकर दर्शक हुए भावविभोर

सार

संभल के पालिका मैदान में श्रीराम लीला के दौरान बिहार के कलाकारों ने धनुष यज्ञ और परशुराम संवाद का प्रभावशाली मंचन किया। इस प्रस्तुति से दर्शक भावविभोर हो गए और जय श्रीराम के नारे लगे। कमेटी ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
संभल नगर पालिका में रामलीला मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल। श्रीराम लीला कमेटी की ओर से पालिका मैदान में चल रही श्रीराम लीला में समस्तीपुर दरभंगा बिहार के कलाकारों ने धनुष यज्ञ और परशुराम संवाद का मंचन किया। इसे देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

कलाकारों ने दिखाया कि मिथिला के राजा जनक की ओर से आयोजित सीता स्वयंवर में लंकापति रावण समेत दूसरे राजा धनुष नहीं उठा तक सके तो सभा में सन्नाटा छा गया। इसके बाद गुरु महर्षि विश्वामित्र ने श्रीराम को धनुष उठाने की आज्ञा दी। श्रीराम के हाथ से धनुष टूटा तो पंडाल में बैठे दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। धनुष टूटते ही शिव भक्त परशुराम सभा में पहुंचे और क्रोधित होकर कहा कि शिव का धनुष किसने तोड़ा। तब श्रीराम ने कहा कि धनुष को आपके ही किसी दास ने तोड़ा होगा।
कमेटी अध्यक्ष अनंत अग्रवाल और प्रबंधक वैभव गुप्ता ने लीला मंचन के पात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए पुष्प वर्षा की। इस दौरान ईओ डॉ. मणि भूषण तिवारी, कर निर्धारण अधिकारी कार्तिकेय यादव, महंत मुरली सिंह, हरिओम गंभीर, राजकुमार शर्मा, अवधेश वार्ष्णेय, प्रेम रस्तोगी, कमल कांत तिवारी, शोभित गुप्ता आदि रहे। मंच प्रबंधक उमेश शर्मा एडवोकेट ने संचालन करते हुए कहा कि 26 सितंबर को श्रीराम बरात शोभायात्रा पालिका से निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें