फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कार चोरी कर भागा आरोपी मुठभेड़ के बाद पकड़ा, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मनोकामना मंदिर के नजदीक से कार चोरी कर भागे आरोपी को चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के आटा मॉल के नजदीक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मंगलवार की सुबह यह कार चोरी की थी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और गाड़ी से निकलकर भागने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लगी है।
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से कई कार की चाबियां मिली हैं। इसमें मास्टर चाबी भी शामिल है जिससे यह कार चोरी करता है। आरोपी ने बताया है कि वह चोरी की कार को कबाड़ में बेच देता है। मुठभेड़ की सूचना पर पहुंचे एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने घटना की जानकारी ली और आरोपी से भी पूछताछ की है। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान गाजियाबाद जिले के थाना इंदिरापुरम अंतर्गत मोहल्ला न्याय खंड 3 निवासी आकाश बाबू के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह बदायूं, मुरादाबाद और संभल में 7-8 महीने में कई वाहन चोरी किए हैं। आरोपी ने बताया है कि बहजोई और चंदौसी से दो-दो गाड़ियां चोरी कर चुका है।
विज्ञापन

मंगलवार को फिर कार चोरी की थी। एसपी ने बताया कि मारुति कंपनी की कारें चोरी करता है और दिल्ली में कबाड़ियों को कारें बेच देता है। आरोपी की जानकारी के आधार पर दबिश दी जा रही है। इससे चोरी की गईं कारें बरामद की जा सकें। आरोपी के खिलाफ चंदौसी कोतवाली में पुलिस पर हमला करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
0000000000
दिनदहाड़े कार चोरी कर भाग गया आरोपी, पुलिस अलर्ट हुई तो पकड़ा गया
हयातनगर थाना कस्बे के मोहल्ला तुर्कों वाली मस्जिद के पास के निवासी मोहम्मद रिजवान मंगलवार की सुबह संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला किसी काम से गए थे। स्विफ्ट कार को मनोकामना मंदिर के नजदीक खड़ा कर दिया था। कुछ देर बाद जब लौटे तो कार गायब थी। चोरी का अहसास होने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जिलेभर में पुलिस अलर्ट हो गई थी। साथ ही अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस इसी क्रम में आटा मॉल के नजदीक चेकिंग कर रही थी। तभी आरोपी कार से आता दिखाई दिया।

00000000000
कोट
संभल कोतवाली क्षेत्र से कार चोरी होने की सूचना पर जिलेभर में पुलिस अलर्ट हो गई थी। इसी क्रम में आरोपी पकड़ा गया है। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जानलेवा हमला करने के मामले में भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। अन्य वाहन जो जिले से चोरी हुए हैं उनकी तलाश में टीम लग गई है।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें