फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मरीजों की मुश्किल बढ़ा रहे कूड़े के ढेर व आड़े तिरछे खड़े वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। कहीं कूड़े के ढेर तो कही, बाहरी वाहनों की अवैध पार्किंग सीएचसी में आने वाले मरीजों के लिए मुसीबत का सबब बन रही है। बात हो रही है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई की।
विज्ञापन

सीएचसी में महिला अस्पताल के गेट के निकट कई दिनों से कूड़ा इकट्ठा हो रहा है। बावजूद इसके, विभागीय कर्मियों की ओर से इस कूड़े में आग लगा दी जाती है। इसके बाद आग से निकला धुआं परिसर में फैल जाता है। इससे मरीजों को सांस लेने भी दिक्कत होती है। अब खास बात यह है कि बीते दिनों कूड़े में आग लगने से निकट लगा एक पेड़ भी चपेट में आ गया और जल गया। वहीं, जिम्मेदार हैं कि गंभीरता नहीं दिखा रहे।
दूसरी ओर, अस्पताल परिसर में कहीं भी बाहरी व गैर विभागीय लोगों की कारें आदि खड़ी रहती हैं। बाहरी वाहनों की यह पार्किंग भी मरीजों व तीमारदारों समेत अस्पताल कर्मियों को मुसीबत का सबब बन रही हैं। परिसर में खड़े बाहरी वाहनों से कभी एंबुलेंस की आवाजाही को रास्ता नहीं मिल पाता तो कभी विभागीय अधिकारियों व कर्मियों के वाहन फंस जाते हैं।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन वर्मा का कहना है कि कूड़े के ढेर को हटवाने के लिए पालिकाध्यक्ष से बात की गई है। रही बात वाहनों की पार्किंग की तो इस पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें