फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा खंडित करने पर लोगों में तनाव, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। गुन्नौर के एक धर्मस्थल में प्रतिमा खंडित करने के मामले में तनाव को देखते हुए दूसरे दिन भी मंगलवार को सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात रही। हालांकि देर शाम तक क्षेत्र में शांति बनी हुई थी।
विज्ञापन

रविवार रात गुन्नौर के एक धर्म स्थल में शरारती तत्वों ने प्रतिमाएं खंडित कर दी थीं। सोमवार सुबह धर्मस्थल पहुंचे श्रद्धालुओं को घटना की जानकारी हुई थी। जिस पर उन्होंने रोष व्याप्त हो गया था। मंगलवार को भी सुरक्षा के लिहाज से धर्मस्थल के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामवीर सिंह ने बताया कि घटना को लेकर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। प्रतिमा खंडित करने वाले आरोपी की पहचान की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही नागरिक धैर्य बनाए रखे व पुलिस के कार्य में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें