चंदौसी। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे कब्रिस्तान के नजदीक रेलवे फाटक को बंद करने के दौरान एक चालक ने अपना टेंपो निकालने का प्रयास किया तो टेंपो की छत पर रखे सामान से टकराकर बूम बूम टूट गया। ऐसे में गेटमैन को इमरजेंसी बूम लगाकर मालगाड़ी को गुजारना पड़ा। इससे करीब आधा घंटे से ज्यादा तक फाटक के दोनों ओर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
मोहल्ला लक्ष्मणगंज निवासी टेंपो चालक है। रविवार शाम चार बजे करीब वह मालगोदाम रोड से अपने टेंपो में सवारियां बैठाकर बदायूं चुंगी की तरफ जा रहा था। जैसे ही उसका टेंपो कब्रिस्तान के नजदीक रेलवे फाटक से कुछ दूरी पहले पहुंचा तो उस समय मालगाड़ी को गुजारने के लिए फाटक को गिराया जा रहा था।
जल्दबाजी में चालक अपना टेंपो गिरते बूम के नीचे से निकालने लगा। तभी टेंपो की छत पर रखे बैग से टकराकर बूम टूट गया। इसके बाद गेटमैन ने टेंपो को पीछे कर इमरजेंसी बूम लगाकर मालगाड़ी को गुजारा।