फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास छीलने गई किशोरी के साथ छेड़खानी, लागे मामले को रफा दफा करने में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जुनावई थानाक्षेत्र के एक गांव में घास काटने गई किशोरी के साथ खेत स्वामी ने छेड़खानी की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जुनावई थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपने छोटे भाई के साथ जंगल में घास काटने गई थी। इस दौरान खेत मालिक ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर आरोपी ने किशोरी को पीटना शुरू कर दिया, जिसमें उसके कपड़े फट गए। किशोरी ने घर पहुंचकर अपने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची गुन्नौर पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई। वहीं, कुछ लोग मामले को दबाकर रफा-दफा करने में जुटे हैं। थाना प्रभारी विकास सक्सेना का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें