फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल किशोर की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी (संभल)। थाना क्षेत्र के भकरौली के खोखे पर चाय पी रहा किशोर सोमवार को हादसे में घायल हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर घायल को अलीगढ़ रेफर कर दिया था। जहां युवक की उपचार के दौरान सोमवार की रात मौत हो गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव देवरा भूरा निवासी बिजेंद्र सिंह का 15 वर्षीय पुत्र हरेंद्र सिंह अपने गांव के पन्ना लाल के साथ धनारी जा रहा था। रास्ते पर भकरौली के चौराहे पर चाय खोखे पर युवक रुके। चाय पीने के दौरान बाइक सवार युवक ने हरेंद्र को टक्कर मार दी थी। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां प्राथमिक उपचार बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया था। परिजन किशोर को उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। सोमवार की रात किशोर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। सोमवार को हुई घटना के बाद राहगीरों ने आरोपी युवक को पकड़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें