फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: किशोर ने बाजार में दौड़ाई कार, लोगों के होश उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शहर के मुख्य बाजार में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक किशोर तेज रफ्तार से कार दौड़ाता रहा। घबराए लोगों ने शिकायत की तो पुलिस ने उसका पीछा किया। काफी देर तक पुलिस को छकाने के बाद कार चला रहे किशोर को पुलिस ने रोक लिया और कार समेत उसे थाने ले गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन



शनिवार सुबह मुख्य बाजार में रोजाना की तरह लोगों की आवाजाही और खरीदारी चल रही थी। इसी दौरान एक किशोर कार लेकर बाजार में पहुंचा और तेज गति से वाहन दौड़ाने लगा। तेज रफ्तार कार को बाजार से गुजरते देख दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक की उम्र कम होने और वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण लोगों ने तत्काल उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और काफी देर तक पीछा करते हुए किशोर को कार रोकने कार रोकने के लिए कहा, लेकिन काफी देर तक पुलिस को छकाने के बाद गणेश कॉलोनी से सीता आश्रम होते हुए बिसौली गेट आगे पुरानी पैंठ में कार रोकी गई। पुलिस कार समेत किशोर को कोतवाली ले आई। इसके बाद किशोर के परिवार वालों को कोतवाली बुलाया गया। यहां कार चला रहे किशोर को छोड़ दिया गया, लेकिन कार को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि किशोर के परिवार वालों के आने पर किशोर को तो हिदायत देकर छोड़ दिया गया है, लेकिन कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें