फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विवाहिता ने दर्ज कराई पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर धतरा निवासी सविता देवी की ओर से थाने में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज के लिए करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि एक वर्ष पूर्व उसकी शादी अलीगढ़ जिले के थाना गांधी पार्क क्षेत्र के मोहल्ला संजय गांधी कॉलोनी निवासी मुनीष यादव के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज में बोलेरो गाड़ी और 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। चार महीने तक मारपीट करने के बाद मायके में छोड़ दिया।

ससुराल व मायके पक्ष के बीच समझौता होने के बाद फिर से पति बुलाकर ले गया। इसके बाद फिर से दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मांग पूरी नहीं होने पर धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। 24 मई की शाम ससुराल वाले घर आए और पति ने जान से मारने की नीयत से गला दबाने का प्रयास किया। थाना पुलिस ने तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की तो संभल सीओ से शिकायत की गई। थाना प्रभारी संजीव कुमार बालियान ने बताया कि सीओ के आदेश पर मनीष यादव, सुरेश चंद, विमलेश, प्रियांशु और चंद्रभान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें