फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: परचून की दुकान से सामान खरीदकर लौट रही किशोरी से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में 22 सितंबर को किशोरी के साथ गांव निवासी युवक ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। इसकी जानकारी होने पर किशोरी के पिता ने कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर आरोपी भागा हुआ है। पुलिस को दी तहरीर में किशोरी के पिता ने बताया कि 22 सितंबर की शाम को उनकी 16 वर्षीय बेटी गांव में ही एक परचून की दुकान से चीनी खरीदने के लिए गई थी।
लौटते समय गांव निवासी युवक सौरभ ने बेटी को बुरी नीयत से पकड़ लिया और छेड़खानी की। शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए। आरोपी धमकाकर मौके से भाग गया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें