फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी और बरेली की टीमों ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। एसएम कॉलेज द्वारा पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड में अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को पहला मैच एसएम कॉलेज और एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस बरेली के मध्य खेला गया। जिसमें विश्वविद्यालय की टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। एसएम कॉलेज के खिलाड़ियों ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विश्वविद्यालय की टीम 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना सकी। एसएम कॉलेज ने 35 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच जीबी पंत कॉलेज कछला व बरेली कॉलेज बरेली के मध्य हुआ। जिसमें बरेली कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए बरेली टीम के खिलाड़ी 18 ओवर में 159 रन पर आल आउट हो गए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीबी पंत कॉलेज टीम के खिलाड़ी 18 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना सके। बरेली कॉलेज बरेली ने 28 रनों से मैच जीत लिया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य हेमंत कुमार, डॉ. एके अस्थाना, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. दीपिका दयालु, दीप श्रीवास्तव, डॉ. अरविंद बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें