बहजोई महाविद्यालय में प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं से जानकारी लेतीं निणाZयक मंडल की पदाधिकारी
बहजोई। बहजोई महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर गृह विज्ञान विभाग की ओर से सलाद सज्जा व वेस्ट मैटेरियल प्रतियोगिता हुई। बुधवार को मुख्य अतिथि व निर्णायक मंडल में शामिल मोनिका वार्ष्णेय, पूनम रोरा, दीप्ति रानी तथा गीता रानी ने कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर की। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई गठन की प्रक्रिया के बाबत जानकारी की।
प्राचार्य ने बताया कि सलाद सज्जा प्रतियोगिता में निधि, श्रेया वार्ष्णेय, चंचल व अंशु ने प्रथम, वंशिका, टीना, सुहानी व आकांक्षा ने द्वितीय तथा शीतल, मेहरूल निशा, इल्मा प्रथम व इल्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इसके अलावा वेस्ट मैटेरियल प्रतियोगिता में श्रेया वार्ष्णेय प्रथम, कीर्ति द्वितीय व निधि तृतीय स्थान पर रहीं। इस बीच गौरव वार्ष्णेय समेत डॉ. गीता, संजय कुमार, यशपाल सिंह यादव, डॉ. विष्णुदत्त शर्मा, राजीव कुमार, पूजा शर्मा, प्रेंसी चौधरी, प्रीति शर्मा व मेघा मेहरोत्रा आदि रहे। संवाद