फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बोगस फर्म से खरीद फरोख्त व कर चोरी पकड़ी, 9.50 लाख जुर्माना वसूला

Thu, 13 Mar 2025 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के आर्य समाज मार्ग पर स्थित ऋषभ एरोमेटिक्स मेंथा फर्म में एसआईबी की टीम ने बोगस फर्म से खरीद और खरीद फरोख्त में कर चोरी पकड़ी है। फर्म से 9.50 लाख रुपये का जुर्माना जमा कराया गया है। विभाग द्वारा आगे की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

एसआईबी की टीम ने मंगलवार की दोपहर छापा मारा था। देर रात तक मेंथा फर्म के दस्तावेज खंगाले तो बोगस फर्म से खरीद फरोख्त और कर चोरी पकड़ी गई। अपर आयुक्त ग्रेड टू आरए सेठ ने बताया कि प्राथमिक पड़ताल में कर चोरी पकड़ी गई है। जुर्माना जमा करा दिया गया है। आगे की छानबीन अभी जारी है। उसके अनुसार कार्रवाई आगे की जाएगी। मालूम हो संभल में पिछले एक वर्ष के दौरान कई बोगस फर्म पकड़ में आई हैं। इन सभी बोगस फर्म पर जुर्माने की कार्रवाई हो चुकी है। अंतिम कार्रवाई की जानी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें