फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विकास कार्य कराए बिना 2.93 लाख रुपये निकाले, जांच की मांग

Thu, 13 Mar 2025 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुमसानी में बिना विकास कार्य कराए ही ग्राम पंचायत सचिव ने 2.93 लाख रुपये निकाल लिए। त्रिस्तरीय पंचायत समिति के सदस्यों ने मामले में डीएम को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सदस्यों ने सचिव पर उनकेे फर्जी हस्ताक्षर करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव गुमसानी में 27 दिसंबर 2024 को धनराशि की घपलेबाजी में डीएम ने ग्राम प्रधान ओमपाल के प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए थे। 17 फरवरी को डीएम के आदेश पर ग्राम पंचायत सदस्य हर्षित, बबली और अजय कुमार को शामिल करते हुए त्रिस्तरीय समिति बनाकर प्रधान के अधिकार सौंप दिए थे। आरोप है कि इस आदेश के 22 दिन बीत जाने पर पंचायत सचिव कुणाल सिंह ने बिना समिति के सदस्य के हस्ताक्षर ग्राम निधि से 2.93 लाख रुपये निकाल लिए। सदस्यों ने डीएम को बताया कि जो रुपये निकाले गए, उनसे कहीं पर विकास कार्य भी नहीं हुए हैं। ग्राम निधि की धनराशि निकालने के संबंध में जानकारी की गई तो सही जवाब नहीं दिया गया। डीएम से इस मामले की गहनता से जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें