फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के विकास के लिए लोगों के सुझाव और फीडबैक लें : डीएम

विज्ञापन
बहजोई में वि​भिन्न संस्थाओं के प्रतिनि​धियों के साथ बैठक करते डीएम। स्रोत-सूचना विभाग
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश शताब्दी संकल्प विजन डॉक्यूमेंट के सुझाव फीड बैक के लिए डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इसमें डीएम ने आईएमए, नीमा, गायत्री परिवार, रामलीला कमेटी संभल व अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों से बातचीत की।शुक्रवार को हुई बैठक में डीएम ने कहा कि नीति का निर्माण पूर्व में ऊपरी स्तर पर होता था तथा नीतियां ऊपर से निचले स्तर तक पहुंचती थीं। अब केंद्र सरकार की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से स्थानीय समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लोगों के सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं, जिससे कि स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थानीय समस्याओं को दूर करने तथा विकास करने के लिए नीति का निर्माण किया जा सके।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि एक सिम से तीन सुझाव दिए जा सकते हैं। सभी एनजीओ व संस्थानों के लोगों की ओर से जिले के विकास के लिए अधिक से अधिक सुझाव व फीडबैक दिलाए जाएं। इस बीच डीएसटीओ रत्नेश कुमार समेत कई संस्थाओं के प्रतिनिधि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें