फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नहाय-खाय के संग छठ पूजा का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। नहाय-खाय के साथ शनिवार को बिहार के प्रमुख पर्व छठ का आगाज होगा। लोग पूजा की तैयारियों में जुट गए हैं। बाजार में छठ की पूजा से संबंधित खरीदारी भी कर रहे हैं।चंदौसी में बिहार से नौकरी पेशा के लिए आए दो-तीन परिवार रह रहे हैं। मोहल्ला गोलागंज निवासी संगीता ओझा ने बताया कि चार दिवसीय छठ पूजा का शनिवार से आगाज हो रहा है। बिहार से आकर चंदौसी में रह रहे दो-तीन परिवारों में ही छठ पूजा की जाती है। घरों में पकवान बनाए जाते हैं। सभी उनके यहां सामूहिक रूप से पूजा करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके यहां 27 अक्टूबर को ही पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दिन उनके समेत अन्य दो परिवार की महिलाएं निर्जल व्रत रखेंगी। उसी दिन शाम को आंगन में फल आदि सजा कर विधिविधान से पूजा की जाएगी। गंगा आसपास नहीं होने की वजह से परात में जल भर कर डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। रात भर भजन कीर्तन होगा और अगले दिन 28 अक्टूबर की सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के बाद व्रत परायण किया जाएगा। पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें