संभल। संभल ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हिंद इंटर कॉलेज के मैदान पर हुआ। इसमें बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर प्रतिभा दिखाई। विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मेहरा और एआरपी सचिन कुमार ने दौड़ प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को हरी झंडी दिखाकर किया। बालक वर्ग 100 व 200 मी. दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय सलारपुर का सुबहान, 400 मी. में उच्च प्राथमिक विद्यालय पीपली का शिवा, 600 मी. में उच्च प्राथमिक विद्यालय चमरौआ का अर्श अव्वल रहे।
वहीं बालिका वर्ग 100 मी., 400 मी. और 600 मी. दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय रहमापुर की गुलफ्शा, 200 मी. में उच्च प्राथमिक विद्यालय चमरौआ की निदा प्रथम स्थान पर रहीं। प्राथमिक बालक वर्ग 50 मी., 100 मी. में प्राथमिक विद्यालय जालब सराय का मो. रफी, 200 मी. में प्राथमिक विद्यालय खानपुर खुम्मार का मनीष, 400 मी. में प्राथमिक विद्यालय उत्तरी सिरसी का हुम्मान, बालिका वर्ग में 50 मी. व 100 मी. दौड़ में स्वाति, 200 मी. दौड़ में अलीना परवीन अव्वल रहीं।
कुश्ती प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक विद्यालय शरीफपुर का अमित और उच्च प्राथमिक विद्यालय मंडलाई का आदर्श विजेता रहे। जूनियर कबड्डी बालक वर्ग में मंडलाई, बालिका वर्ग में केशोपुर भंडी, खो-खो बालिका वर्ग में कढ़ेरा, फिरोजपुर न्याय पंचायत प्रथम रही।
विजेता बच्चों को हिंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार खन्ना ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताएं ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार के निर्देशन में हुईं। संचालन गजेंद्र पाल सिंह व मुनीश कुमार ने किया। इस दौरान चंद्रपाल, यश चौधरी, खड़क सिंह, कमल सिंह, अनिल कुमार, अजय कुमार, सरतता सागर, प्रदीप कुमार, राजपाल सिंह, कुलदीप कुमार आदि रहे।