फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चित्रकला प्रतियोगिता में फारेहा का पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत एमजीएम कॉलेज संभल में महिला सशक्तिकरण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम स्थान पर फारेहा अंजार, द्वितीय स्थान पर यश भारती और तृतीय स्थान पर तपस्या रही। सांत्वना पुरस्कार आतिया जहरा को मिला।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एक छात्र और 19 छात्राओं ने विभिन्न पोस्टर बनाए। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. प्रीति सिंह ने पोस्टर चेक किए। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र सिंह ने कहा कि वह इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लें ताकि मनोबल बढे़ और आगे भी इस तरह की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार रहें। उन्होंने छात्राओं को सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्राएं मिशन शक्ति का उद्देश्य समझें। उनके सशक्तिकरण के लिए ही इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान प्रो. डॉ. निरंकार सिंह और अन्य शिक्षक रहे। मिशन शक्ति की कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रीतू भटनागर ने आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें