फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानियों से जूझ रहे छात्रावास में रह रहे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। राजकीय डा. भीमराव आंबेडकर छात्रावास मौलागढ़ में रह रहे छात्र नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। छात्रावास में किसी भी प्रकार कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। शौचालय की शीट टूटी पड़ी है, तो छात्रावास परिसर में शौचालय का टैंक भरने से गंदगी बाहर निकल रही है। पानी की टंकी तो है, मगर छात्रावास में सप्लाई बाधित है। छात्रावास के छात्र मात्र एक हैंडपंप पर निर्भर हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर छात्रों ने प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन

बहजोई रोड स्थित गांव मौलागढ़ में राजकीय डा. भीमराव आंबेडकर छात्रावास में 48 छात्रों के रहने की जगह है। मगर छात्रावास में देहात क्षेत्र के 60 छात्र रहकर शहर के अलग-अलग महाविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। छात्रावास की हालत बद से बदतर होने के कारण छात्र नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। छात्रावास के शौचालयों की शीट टूटी पड़ी, सीवर टैंक भरने के कारण गंदगी बाहर निकल रही है। जिससे उठने वाली दुर्गंध से छात्रों का छात्रावास में रहना मुश्किल हो गया है। विद्युत व्यवस्था का हाल भी बेहाल है। ट्रांसफार्मर से छात्रावास में आने वाली विद्युत लाइन भी जर्जर है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। पानी का टैंक शोपीस बना है। पानी की सप्लाई काफी समय पहले ही बंद हो चुकी है। छात्रावास परिसर की काफी समय से सफाई न होने का कारण कूड़े के ढेर लगे हैं। छात्रावास की कैंटीन की हालत जर्जर हो चुकी है। छात्रावास में रहने वाले छात्रों को बिजली गुल होने के कारण इनवर्टर की व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई है। छात्रावास में अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। इसमें राजा बाबू, सूर्यभान, संजीव कुमार, निर्दोष कुमार, बृजेश कुमार, राजेश कुमार, अमनदीप, रघुराज, प्रदीप कुमार, विक्की, रिंकू गौतम, निहाल सिंह, प्रमोद दिवाकर, कमल सिंह, विशाल माथुर, संदीप कुमार, दुष्यंत कुमार, अमित कुमार आदि शामिल रहे।
मैं एसएम कॉलेज में एमए का छात्र हूं। छात्रावास में पिछले काफी समय अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। शिकायत के बाद भी समस्या नहीं होने पर छात्रों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

जितेंद्र दिवाकर, छात्रावास, चंदौसी
मैं एसएम कॉलेज में बीएड का छात्र हूं। सीवर टैंक भरने के बाद गंदगी बाहर निकलने से छात्रावास के कमरों में रहना दू्भर बना है। वहीं शौचालय की शीट भी टूटी पड़ी है।
आशीष कुमार, छात्रावास, चंदौसी
मैं एक महाविद्यालय से एलएलबी कर रहा हूं। छात्रावास की हालत किसी से नहीं छिपी है। पिछले कई वर्षों से छात्रावास को राम भरोसे छोड़ दिया गया है। यहां अव्यवस्थाओं का बोलबाला है।
स्पर्श कुमार, छात्रावास, चंदौसी
मैं एसएम कॉलेज में एमए का छात्र हूं। छात्रावास में लगा पानी का टैंक शोपीस बना है। पिछले काफी समय से टैंक की सप्लाई छात्रावास में नहीं पहुंच पा रही है। सभी छात्र एक हैंडपंप के भरोसे हैं।
विज्ञापन

प्रेम किशोर, छात्रावास, चंदौसी
चंदौसी के गांव मौलागढ़ में बना राजकीय डा. भीमराव आंबेडकर छात्रावास की समस्याओं छात्र जूझ रहे हैं। शीघ्र ही बजट आने पर समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा।
शिवनंदन भारती, पर्यवेक्षक, समाज कल्याण विभाग, बहजोई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें