फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे व पथराव, महिला समेत 8 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मुजाहिदपुर में डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से पथराव भी किया गया। इसमें दोनों पक्ष की ओर से महिला समेत 8 लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को आता देख आरोपी भाग गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर में शनिवार की रात्रि गांव के शिवचरण और मोहर सिंह द्वारा डीजे का कार्यक्रम चल रहा था। डीजे पर राजनीति के गाने चलाने का दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में आपस में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और लाठी-डंडे लेकर मारपीट और पथराव करने लगे। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। मौके पर पुलिस को आता देख आरोपी भाग गए। मारपीट में हरभजन, शिवचरण, मोहर सिंह, गजना देवी, नरदेव, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र, पान सिंह घायल हो गए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें