फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की भाजपा सरकार हुई फेल : प्रजापति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बूथ कमेटी समीक्षा का कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित पंजाबी धर्मशाला में किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश महासचिव हरीशचंद्र प्रजापति रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जनविरोधी नीतियों के तहत कार्य कर रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसान को उनकी उपज का वाजिब मूल्य नहीं मिलने से आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। जिससे वह आत्महत्या करने को मजबूर है। पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त होकर रह गई है। भाजपा सरकार पूरी तरह प्रदेश में फेल साबित हुई है। अब प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी की ओर देखना शुरू कर दिया है। उन्होंने बूथ व सेक्टर कमेटी की समीक्षा करते हुए बूथ पर यूथ की मजबूती के लिए निर्देश दिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार, ओमप्रकाश प्रजापति, जयप्रकाश यादव, पूरन सिंह मौर्य, सतीश प्रेमी, विमलेश कुमारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें