फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसओ ने ग्रामीणों पर मारपीट व सरकारी दस्तावेज फाड़ने का आरोप लगाया, जेई ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र सिंहपुरसानी में तैनात एसएसओ ने ग्रामीणों पर मारपीट व सरकारी दस्तावेज फाड़ने का आरोप लगाया है। जेई ने कुछ लोगों पर कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुरसानी में बिजली विभाग का 33 केवीए क्षमता वाला उपकेंद्र स्थापित है। इससे आसपास के कई गांव जुड़े हुए हैं। उपकेंद्र के जेई पवन कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि रविवार को उपकेंद्र के केबिल में फाल्ट हो गया था, जिस कारण क्षेत्र से आपूर्ति बाधित हो गई थी। जिसके बाद कर्मचारी फाल्ट को सही करने में जुट गए और रात करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने फाल्ट को सही करके आपूर्ति को सुचारु किया। उन्होंने बताया कि इसी बीच क्षेत्र के गांव शरीफपुर निवासी तीन लोग अपने साथियों संग वहां पर पहुंचे और वहां तैनात एसएसओ (सब स्टेशन आपरेटर) किरणपाल के साथ गाली-गलौज करते हुए पूरी रात गांव की बिजली न काटते हुए सुचारु आपूर्ति करने के लिए कहा। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। कंट्रोल रूम में घुस गए और वहां से एक फीडर की आपूर्ति को बंद करते हुए रखी हुई लॉगशीट को भी फाड़ दिया। इसी बीच वहां पर अन्य लोग आ गए, जिन्हें देखकर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जेई ने कार्रवाई के लिए नखासा थाना पुलिस को तहरीर दी है। नखासा थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह पवांर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर रहे हैं उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें