फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में साफ-सफाई पर दिया जाए विशेष ध्यान : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। संचारी रोगों पर नियंत्रण को लेकर प्रथम जिला स्तरीय अंतर विभागीय बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने कहा कि नगर और ग्रामीण क्षेत्र में विशेष ध्यान साफ-सफाई दिया जाए।
विज्ञापन

गुरुवार को आयोजित बैठक में डीएम संजीव रंजन ने कहा कि डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया समेत दूसरे संचारी रोग तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इन सभी बीमारियों का त्वरित इलाज शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। डीएम ने बताया कि इसको लेकर दो अप्रैल से एक विशेष संचारी रोग नियंत्रण तथा 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रत्येक स्वास्थ्य व आशा कार्यकर्ता प्रत्येक घर जाकर बुखार के रोगियों की खोज करेंगे तथा घरों पर स्टीकर लगाएंगे।
डीएम ने डीपीआरओ से कहा कि संचारी रोग को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, फागिंग, जल भराव, हैंडपंपों को दुरुस्त कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए। खुली नालियों को ढकने समेत नालियों की साफ-सफाई करवाते हुए जल भराव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जाए। इस दौरान सीडीओ उमेश कुमार त्यागी समेत सीएमओ डा. पंकज विश्नोई, डीआईओ पंकज कुमार विश्नोई, डीएमओ व डीपीएम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें