फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने चंदौसी से विमलेश कुमारी को बनाया प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। चंदौसी विधानसभा सुरक्षित सीट पर सपा ने विमलेश कुमारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। विमलेश कुमारी चंदौसी के गांव अकबरपुर चितौरी की रहने वाली हैं। उन्होंने राजनीति की शुरूआत कांग्रेस से की थी। वो कांग्रेस की जिलाध्यक्ष भी रही हैं।
विज्ञापन

2017 के विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का गठबंधन था। चंदौसी सीट कांग्रेस के हिस्से थी। विमलेश कुमारी कांग्रेस की ओर से चंदौसी सीट पर संयुक्त प्रत्याशी रही। भाजपा की गुलाब देवी के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2021 में वो कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें