संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान ने भाजपा सरकार को हिंदू मुस्लिम विरोधी बताया है। साथ ही कहा है की भाजपा इस देश में हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत फैला रही है जिससे वह चुनावी फायदा ले सके।
रविवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मुस्लिम पलायन करने को मजबूर हैं। सरकार उनकी सुरक्षा नहीं कर रही है। आगे कहा कि यह देश सभी का है किसी के बाप का नहीं। मुस्लिम का पलायन नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि बीजेपी देश में हिंदू-मुस्लिम का कार्ड खेलने में जुट गई है। अपने खिलाफ माहौल को देखकर भाजपा बौखला गई है और हिंदू-मुस्लिम की पॉलिसी पर उतर आई है।
2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक है इसलिए नफरत फैला रहे हैं। इस सरकार ने नफरत फ़ैलाने के सिवा कुछ नहीं किया है। कहीं नाम बदले गए हैं कहीं हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत पैदा कर दी है। सांसद ने कहा की वह मांग करते हैं कि उत्तरकाशी में मुस्लिमों की सुरक्षा की जाए। सरकार की जिम्मेदारी है।