फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गंगा में बहे कक्षा पांच के छात्र का शव चौथे दिन घटनास्थल से 15 किलोमीटर दूर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव शाहजनाबाद निवासी सोहनपाल के 14 वर्षीय बेटे संजय का शव रविवार की शाम पांच बजे करीब घटनास्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर मिला है। परिजनों को रोरो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने घाट पर ही अंतिम संस्कार कर दिया। मालूम हो बृहस्पतिवार को किशोर पशु चराने के लिए शाहजनाबाद की गंगा घाट किनारे पहुंचा था। इसी दौरान वह नहाने लगा। तेज बहाव की चपेट में आया तो बह गया था। गोताखोरों ने बृहस्पतिवार से ही तलाश शुरू कर दी थी। रविवार की शाम सफलता मिली है। पीड़ित पिता ने बताया कि उनके बेटे का शव नरौरा बैराज के नजदीक झाड़ियों में फंसा हुआ मिला है। बताया कि उनका बेटा कक्षा पांच का छात्र था और पशु चराने के लिए गया था। इसी दौरान नहाते समय बहा था। छात्र की मां विमला व अन्य परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हो गया।
ताऊ के अंतिम संस्कार के बाद स्नान करते समय बहा कक्षा आठ का छात्र नहीं मिला
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रजावली निवासी ओमपाल के 15 वर्षीय बेटे बंटी का रविवार को भी कोई पता नहीं चला। गोताखोरों से पुलिस ने काफी तलाश कराई। सोमवार को फिर से तलाश कराई जाएगी। मालूम हो बंटी शुक्रवार की दोपहर गंगा स्नान करते समयसिसौना डांडा घाट पर बह गया था। किशोर अपने ताऊ के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घाट पर आया था। अंतिम संस्कार के बाद कुछ लोग स्नान कर रहे थे। किशोर इसी समय बह गया। पुलिस गोताखोरों से शुक्रवार से ही तलाश करा रही है। पीड़ित पिता ने बताया कि उनका बेटा कक्षा आठ का छात्र था। रजपुरा थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को फिर से तलाश कराई जाएगी। रविवार को कोई पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें