लौटकर भाजपा में ही जाएंगे राजभर-इकबाल
वह आगे बोले कि मैं नहीं समझता कि मायावती इन्हें अपना समर्थन देंगी। इन्हें लौटकर बीजेपी में ही जाना है। इनकी भाजपा नेताओं से लगातार बात हो रही है। ये (ओपी राजभर) बातें करते हैं और जहां जाते हैं धोखा देते हैं। यह बात बीजेपी भी समझ गई गई और हम भी समझ गए हैं। इनके पास कुछ नहीं है। यह बुझे हुए कोयले की तरह हैं।
शिवपाल यादव को लेकर किए गए सवाल पर साधी चुप्पी
शिवपाल यादव को लेकर किए गए बयान पर पूर्व मंत्री बोले- मुझे इस पर कुछ नहीं कहना है। उन्होंने कहा कि सपा आज भी यूपी की नंबर एक की पार्टी है। सपा का वोटर आज पूरी तरह से सपा से जुड़ा है। मधुमक्खी के छत्ते की तरह वह सपा से जुड़ा हुआ है। भाजपा चाहती है कि मुसलमानों का बंटवारा हो जाए तो इसका फायदा उसे मिलेगा।
अगली सरकार सपा की ही बनेगी-इकबाल महमूद
इकबाल महमूद ने कहा कि विधानसभा-2022 के चुनाव में भाजपा ने देख लिया है कि उनकी सीटें कितनी कम हुईं हैं। उनको जो फीडबैक मिला है, उसमें कहा है कि मुसलमानों का एकजुट होना आपके लिए खतरनाक है। अगली सरकार सपा की ही बनेगी। महंगाई, फीस, बेरोजगार के मुद़दे पर भाजपा हारेगी।