फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही जिले के सभी दफ्तरों का होगा अपना भवन

विज्ञापन
बहजोई कलक्ट्रेट में वार्षिक निरीक्षण को अधिकारियों संग जाते कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
बहजोई। जल्द ही जिले के सभी दफ्तरों का अपना भवन होगा। यह बात कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कही। वह मंगलवार को कलक्ट्रेट बहजोई के दफ्तरों का निरीक्षण कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्थायी जिला होने के चलते कई दफ्तरों के भवन मुख्यालय से दूर हैं। साथ ही अस्थायी भवनों में संचालित हैं। भवन बनते ही सभी दफ्तर स्थायी तौर पर संचालित होंगे। कलक्ट्रेट परिसर में दफ्तरों का वार्षिक निरीक्षण किया गया है। इस बीच सबसे पहले कमिश्नर ने कलक्ट्रेट परिसर में बने पार्क का लोकार्पण किया। इसके बाद भूलेख, नजारत व असलहे आदि दफ्तरों का भी निरीक्षण किया। जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही डीएसटीओ दफ्तर के नव निर्मित कक्ष का भी लोकार्पण किया। इस बीच डीएम संजीव रंजन, एसपी चक्रेश मिश्र, एडिशनल कमिश्नर बीएन यादव, सीडीओ उमेश कुमार त्यागी, एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी, डीआईओ ब्रजेश कुमार तथा सभी एसडीएम मौजूद रहे।
कमिश्नर ने अफसरों के साथ की बैठक
बहजोई। वार्षिक निरीक्षण के लिए मंगलवार को दोपहर 12 बजे करीब कलक्ट्रेट पहुंचे कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने डीएम दफ्तर में अफसरों के साथ बैठक की। करीब आधा घंटे तक चली बैठक में कमिश्नर ने विभिन्न कर की वसूली समेत तालाब, खनन व पट्टों आदि को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। साथ अभिलेखों का रख-रखाव दुरुस्त रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें