फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा मित्र पोर्टल से हुनरमंदों को मिलेगा रोजगार, जल्द कराएं पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोरोना महामारी के संकट काल में परदेश छोड़कर घर आने को मजबूर हुए प्रवासी मजदूरों और दूसरे बेरोजागरों को सेवामित्र पोर्टल के जरिए रोजगार मुहैया कराया जाएगा। पोर्टल में हुनर का नाम, नाम-पता और मोबाइल नंबर आदि दर्ज किया जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर कोई भी उन्हें बुला सके। जिला सेवायोजन कार्यालय ने आदेश जारी कर हुनरमंदों से सेवा मित्र पोर्टल पर विवरण के साथ पंजीकरण कराने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

सहायक निदेशक सेवायोजन मुरादाबाद कमल किशोर ने बताया कि प्रवासी मजदूरों सहित अन्य बेरोजगारों को सेवामित्र पोर्टल का लाभ लेने के लिए सेवा योजन पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। जिला सेवायोजन कार्यालय में यह कार्य शुरू कर दिया गया है। पंजीकरण के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय से फ्री फार्म मिलेगा। दस रुपये के स्टांप पेपर पर नोटरी हलफनामा, थाना से प्रमाणित चरित्र प्रमाण पत्र सहित सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों और तकनीकी दक्षता का प्रमाण पत्र देना होगा।
पंजीकरण के बाद सेवा मित्र पोर्टल पर प्रवासी मजदूरों व अन्य बेरोजगारों का पूरा ब्योरा उपलब्ध रहेगा। पोर्टल पर बढ़ई, बिजली कर्मी, मिस्त्री, पलंबर, पुताई समेत 61 प्रकार के हुनरमंदों का विवरण उपलब्ध होगा। इतना ही नहीं, चालक या फिर ब्यूटीशियन की जरूरत है यह भी इसके माध्यम से मिल सकेंगे। कोई भी व्यक्ति जिसको अपनी समस्या का निस्तारण कराना होगा। वह सेवा मित्र पोर्टल पर जाएगा। जिसके बाद वह अपने समस्या से संबंधित हुनर मंद को बुलाकर निस्तारण करा सकेगा। इसके लिए प्रवासी श्रमिकों व बेरोजगारों को सेवा योजन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन

फर्म भी करा सकते हैं रजिस्टर्ड
पोर्टल पर हुनरमंद अपना रजिस्ट्रेशन कराने के साथ-साथ अपनी फर्म भी रजिस्टर्ड करा सकते हैं। सेवा प्रदाता बनने का भी यह अच्छा अवसर है। सहायक निदेशक ने बताया कि इसी पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले ऐसे फर्म हुनरमंदों को टैबलेट और स्मार्टफोन भी मिलेगा।
इस तरह पोर्टल करेगा काम
यदि किसी को पलंबर की आवश्यकता है तो वह सेवामित्र पोर्टल पर जिला और अपने ब्लॉक का नाम लिखेगा। उसके बाद हुनरमंदों की पूरी सूची उसके सामने होगी। जिसके बाद हुनरमंद से संपर्क कर काम कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें