फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छह टीमों ने 30 राशन की दुकानों पर जांच की, कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गुन्नौर तहसील क्षेत्र में ब्लॉक वार गठित आपूर्ति विभाग की छह टीमों ने 30 कोटेदारों की दुकानों पर जाकर जांच की। इस दौरान तमाम तरह की अनियमित्ताएं मिलीं। डीएसओ एसपी शाक्य ने इसी के आधार पर 30 कोटेदाराें को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इनसे जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी एसपी शाक्य ने बताया कि रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र में जयतौरा सागर, सैमरी वैश्य, देवरा भूरा, रजपुरा में दो, बहटकरन, सिरसा न्यावली, कैसरपुर, सिंघौला दौलत सिंह, जहांनपुर के कोटेदारों को व जुनावई ब्लॉक क्षेत्र में दीपानगला, वैरपुर सेवा, दुवारी कलां, करयामई, जुनावई, दफतरा, दफतरा श्याम, दफ्तरा हरलाल, हरगोविंदपुर, बझांगी के और गुन्नौर ब्लॉक क्षेत्र के खलीलपुर में दो, उधरनपुर अजमतनगर, भागनगर, कुहेरा, बहलोलपुर, गुन्नौर, गोठना, धनारी पट्टी लाल सिंह और रायपुर के कोटेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वह पूरी ईमानदारी के साथ वितरण करें। यदि कहीं भी गड़बड़ी सामने आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें