फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जामा मस्जिद में जल चढ़ाने और हवन करने जा रहे छह गिरफ्तार

Sat, 05 Apr 2025 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



संभल। 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद शहर में अब शांति है। व्यवस्थाएं भी पटरी पर लौट चुकी हैं। ऐसे में शुक्रवार को कुछ बाहरी लोगों ने शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जामा मस्जिद में जल चढ़ाने और हवन करने पर अड़े थे। पुलिस ने सभी का शांतिभंग के अंदेशे में चालान किया गया है। साथ ही माहौल बिगाड़ने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
शुक्रवार की दोपहर सभी छह आरोपी कार से संभल पहुंचे और जामा मस्जिद पर जल चढ़ाने और हवन करने की बात कही। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। आरोपियों ने बताया कि वह अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारी हैं। आरोपियों ने अपनी पहचान दिल्ली के शाहदरा अंतर्गत विश्वास नगर निवासी सतीश अग्रवाल, वेस्ट नगर निवासी गोपाल दत्त शर्मा, जगतपुरी निवासी नरेश कुमार, गौतमबुद्ध नगर निवासी वीर सिंह यादव, गाजियाबाद निवासी अनिल कुमार और बागपत निवासी पुष्पेंद्र चौहान के रूप में कराई।
विज्ञापन

आरोपी जामा मस्जिद के पिछले हिस्से तक पहुंच गए थे। इसकी जानकारी सीओ अनुज चौधरी को मिली तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने रोक लिया और माहौल खराब करने पर चेतावनी दी। इसी दौरान डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई भी पहुंच गए। एसपी के आदेश पर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया और शांतिभंग के अंदेशे में कार्रवाई की। साथ ही दरोगा आशीष तोमर ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मालूम हो यह सभी आरोपी कुछ दिन पहले एसडीएम कोर्ट पर भी यज्ञ कर चुके हैं।
विज्ञापन

कोट
- शाही जामा मस्जिद में पूजा अर्चना के लिए आ रहे अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व में भी इन्हें हिदायत दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें