संभल। नगर के मोहल्ला कोटपूर्वी स्थित श्री कल्कि विष्णु मंदिर में श्री कल्कि सेना निष्कलंक दल की बैठक का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित बैठक में सर्वप्रथम श्री कल्कि के चरणों में नमन करतेे हुए 11 बार महामंत्र का जाप किया गया। श्री कल्कि सेना निष्कलंक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि कल्कि सेना की ख्याति मात्र धार्मिक क्रिया कलाप तक ही सीमित नहीं है, बल्कि श्री कल्कि सेना समाज में समरसत्ता का कार्य करती है और करती रहेगी।
सनातन धर्म और भारत वर्ष को अखंड व मजबूत करने के लिए श्री कल्कि सेना सभी के साथ संभाव रखेगी। क्योंकि हमारी प्राथमिकता भारत को विश्व गुरू बनाने की है और कल्कि सेना इस ओर प्रयासरत है। राष्ट्रीय महामंत्री राजवीर सिंह ने कहा कि कल्कि सेना का मुख्य उद्देश्य समाज व देश को मजबूत करना है। गगन वार्ष्णेय ने कहा कि कल्कि सेना एक बहुत बड़ा और अनुशासित संगठन है। आचार्य पंडित शोभित शास्त्री ने कहा कि किसी भी देश का मजबूत आधार उसकी युवा शक्ति होती है। सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।