फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय पशु चिकित्सालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, अभिलेख और दवाएं जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। राजकीय पशु चिकित्सालय पवांसा में शनिवार की रात्रि शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें उठने पर घटना की जानकारी हुई। आसपास के लोग जुटे और आग बुझाने का प्रयास किया गया। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद बामुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। आग में जलकर कुछ अभिलेख और दवाएं जल गई हैं।
विज्ञापन

पवांसा ब्लॉक परिसर में स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय कार्यालय में शनिवार की रात 11:50 बजे पर अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटों को देखकर स्वास्थ्य कॉलोनी में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। तेज हवा के चलते आग ने भयंकर रूप ले लिया। ब्लॉक के चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। रात्रि में एक बजे दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझानी शुरू की गई। चार घंटे की मशक्कत के बाद बामुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक कार्यालय के अभिलेख और पशुओं की दवाइयां व अन्य सामान जलकर खाक हो गया।
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज गौतम ने घटना की सूचना मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दी है। रविवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने निरीक्षण करके घटना के बारे में जानकारी ली है। डा.नीरज गौतम ने कहा कि शार्ट सर्किट के ही कारण आग लगी है। आग की लपटों में तीन कक्ष में रखे अभिलेख, पशुओं की दवाई और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। भवन अब जर्जर हो चुका है। कुछ समय पहले ही भवन की मरम्मत कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें