चंदौसी। लॉकडाउन अवधि में प्रतिष्ठान खुलवाने का प्रशासन ने निर्णय लिया है। इसके लिए बैठक की गई है। इसमें प्रतिष्ठान खोलने के लिए समय तय किया गया है। शुक्रवार को नगर पालिका के अस्थाई कार्यालय पर हुई बैठक में कार्यवाहक एसडीएम अंडर ट्रेनिंग आईएएस अभिनव गोपाल मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक किराना आदि आवश्यक सामग्री की दुकानें खोली जाएगी।
सुबह के चार बजे से छह बजे तक व्यापारी माल की लोडिंग व अनलोडिंग कर सकते हैं। एसडीएम ने कहा कि 12 बजे के बाद मेडिकल स्टोर के अलावा कोई भी प्रतिष्ठान खुला मिला तो कार्रवाई की जाएगी। इस नियम के पालन के लिए व्यापारियों की टीम गठित की जाएगी। इस दौरान कोतवाल देवेंद्र कुमार शर्मा, ईओ राजकुमार, लिपिक ज्योति गोयल, मंडी इंस्पेक्टर सत्यपाल, हरिगोपाल वार्ष्णेय, गोविंद गर्ग, अरविंद कुमार गुप्ता, प्रेम ग्रोवर, शाहआलम मंसूरी, विनय सर्राफ, विवेक नागपुर, देवेंद्र कुमार, मंतेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।