फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षकों को नहीं मिला दो महीने से वेतन, रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। इसमें दो माह से माध्यमिक शिक्षकों का वेतन न मिलने पर रोष जताया गया। साथ ही जिलाधिकारी से सप्ताह भर में वेतन दिलाने की मांग की। वेतन न मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इसके लिए अनुमति मांगी जाएगी। शुक्रवार को हुई वर्चुअल बैठक में जिलाध्यक्ष शिवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि ग्रांट होने और सरकार के सख्त आदेश के बावजूद जिले में मार्च और अप्रैल का वेतन नहीं मिला है। इससे शिक्षकों के परिवारों के सामने संकट मंडराने लगा है। होली से पहले वेतन जारी करने के लिए सरकार का आदेश दिया था। लेकिन जिले में एमईएस सॉफ्टवेयर सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते वेतन बिल अपलोडिंग न होने तथा चुनाव व्यस्तता का बहाना बताकर आदेश हवा में उड़ा दिया।
वक्ताओं ने वेतन नहीं मिलने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस बैठक में एके सिंह, मनोज कुमार, संजीव कुमार, रामप्रकाश, तरंग गुप्ता, धनंजय आर्य, नरेश पाल यादव, अब्दुल जाहिद, बृजलाल कोरी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें