फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: साल भर से दुकानें तैयार...आज तक हैंडओवर का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बदायूं रोड स्थित आईटीआई के बाहर वेंडिंग जोन में बनी 90 दुकानें साल भर से शोपीस बनी हुई हैं। दुकानों का आवंटन तो दूर अभी तक विनियमित क्षेत्र ने नगर पालिका को हैंडओवर भी नहीं की हैं। वहीं असामाजिक तत्वों द्वारा दुकानों को क्षति पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन




बता दें कि वर्ष 2025 में जनवरी से अप्रैल माह तक नगर पालिका द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के नालों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। इस दौरान नालों में अतिक्रमण के दायरे में पालिका की दुकानें भी आ गईं। जिन्हें तोड़ दिया गया था। वहीं दुकानें टूटने के पर दुकानदार बेरोजगार हो गए। तब प्रशासन ने दुकानदारों को दूसरे स्थान पर दुकान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था।
उसके बाद तहसील के विनियमित क्षेत्र की ओर से बदायूं रोड स्थित आईटीआई के बाहर वेंडिंग जोन का निर्माण कराया गया। जहां आधुनिक सुविधाओं के साथ 90 दुकानों का निर्माण किया गया। साथ ही दुकानों के बाहर डिजाइनिंग पोल लगा कर आकर्षक लाइटें भी लगाई गई हैं। साथ ही स्वनिधि से समृद्धि योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्रों वाले बोर्ड भी लगाए गए।
विज्ञापन

दुकानें बने करीब एक साल होने का आया। अभी तक दुकानों का आवंटन तो दूर विनियमित क्षेत्र ने नगर पालिका को दुकानें हैंडओवर भी नहीं की हैं। हैंडओवर होने के बाद ही पालिका दुकानों का किराया तय कर आवंटन की प्रक्रिया शुरू करेगी।

बदायूं रोड पर आईटीआई के बाहर वेंडिंग जोन में बनी 90 दुकानें नगर पालिका को हैंडओवर करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्दी ही दुकानों को पालिका सौंप दिया जाएगा। इसके बाद पालिका किराया तय कर दुकानों का आवंटन करेगी।
विज्ञापन

-वैभव बंसल, जेई विनियमित क्षेत्र तहसील चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें