फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कारोबार में नकली नोट खपा रहा था हस्तशिल्प व्यवसायी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मुरादाबाद की एटीएस यूनिट और संभल के हयातनगर थाना पुलिस ने हस्तशिल्प कारोबारी को नकली 20 हजार रुपयों के नोट के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह नकली नोट को हस्तशिल्प कारोबार में खपा रहा था। हालांकि पुलिस को अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि वह यह नकली नोट कहां से ला रहा था। पुलिस इस छानबीन में लगी है। एसटीएस के इंस्पेक्टर ललित मोहन की तहरीर पर हयातनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। इस मामले का खुलासा एएसपी कुलदीप सिंह ने किया है।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि एटीएस और हयातनगर थाना पुलिस को मुखबिर ने नकली नोट कारोबारी के पास होने की जानकारी दी थी। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एटीएस और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सरायतरीन में घुंघावली को जाने वाले मार्ग पर कारोबारी सरायतरीन निवासी शराफत को स्कूटी के साथ हिरासत में लिया। स्कूटी की डिग्गी से 500 के 35 नोट, 200 के छह नोट और 100 के 13 नोट बरामद हुए। जांच पड़ताल करने पर यह सभी नकली पाए गए।
एएसपी ने बताया कि कुल 20 हजार रुपये आरोपी से बरामद हुए हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह इन नकली नोट को अपने कारोबार में खपा देता है। इससे मुनाफा ज्यादा हो जाता है। एएसपी ने बताया कि अभी पुलिस और एटीएस की टीम आगे की छानबीन कर रही है। जिससे इस पूरे गिरोह की तह तक पहुंचा जा सके। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें