फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्कि धाम के शिलान्यास से सौहार्द को खतरा

Mon, 07 Nov 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर कहा है कि एचोड़ा कंबोह में अगर कल्किधाम का शिलान्यास होता है तो उससे संभल जिले के अमन को खतरा हो जाएगा। ऐसे में कल्किधाम के शिलान्यास करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे। इससे पहले मुस्लिम किसान यूनियन के संयोजक ईनामुर्रहमान खां ने पोस्टर लगाकर कल्कि धाम का विरोध किया था। प्रशासन ने उन्हें नोटिस देकर शांति व्यवस्था के अंदेशे में पाबंद करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन

उधर, आल इंडिया शिया-सुन्नी फ्रंट की मासिक बैठक प्रदेश कार्यालय शाहपुर सिरपुड़ा में हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद मियां जैदी ने कहा कि असमोली क्षेत्र आपसी सौहार्द बनाने में हमेशा कामयाब रहा है लेकिन अब विधानसभा चुनाव आता देख धर्म के आधार पर राजनीति गर्माने का प्रयास किया जा रहा है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कल्किधाम का शिलान्यास करने का एलान करके सियासी फिजा को गर्मा दिया है। जबकि बिना अनुमति के मस्जिद व मंदिर का निर्माण करना अपराध है। बैठक में अधिकारियों से कल्किधाम के शिलान्यास पर रोक लगाने की मांग की। जलील वारसी, शहीद जैनुद्दीन, धर्मवीर, गुल्लू सिंह, हाजी कल्लन, अजीज हुसैन, हाजी जमील, बलवीर, अब्बास हैदर, वकील अहमद मौजूद रहे। 
विज्ञापन


संभल। हाजी अली हुसैन वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में बैठक हुसैनी रोड पर आयोजित की गई। बैठक में संभल शहर में अशांति पैदा करने वाले लोगों की निंदा की गई। हाजी यामीन संभली ने कहा कि कल्किधाम के निर्माण को लेकर जो हाहाकार मचा हुआ है। वह अनुचित है। आचार्य प्रमोद कृष्णम साम्प्रदायिक एकता के लिए काम कर रहे हैं। उन्हें चाहिए कि जिस तरह से वह विशाल कल्किधाम का निर्माण करा रहे हैं उसी तरह उसके सामने एक विशाल मस्जिद का निर्माण कराएं।  

हमारे पुराणों में श्री कल्कि भगवान का उल्लेख है। मैं तो यही कहूंगा कि धर्म स्थल के निर्माण पर कोई रोक नहीं लगाई जानी चाहिए क्योंकि इससे लोगों की आस्था जुड़ी हुई होती है।
विज्ञापन

- अवधेश यादव, असमोली क्षेत्र के भाजपा नेता।
मैं किसी भी तरह का बयान नहीं दे सकती क्योंकि यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है। धार्मिकता से जुड़ा सवाल है। 
- विमलेश कुमारी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें