फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ढांग गिरने से सात महिलाएं दबीं, एक युवती मौत

विज्ञापन
बहजोई के नरौदा में ढांग गिरने के मामले में जांच पड़ताल करते अ​धिकारी। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। नरौदा में जंगल में मिट्टी खोदते समय अचानक ढांग गिर गई। इससे गांव की चार महिलाएं और तीन किशोरियां मिट्टी में दबकर घायल हो गई। हादसा देख आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायल महिलाओं व किशोरी को उपचार के लिए भेजा। सीएचसी में भर्ती भूदेई (22) की उपचार के दाैरान माैत हो गई। जबकि एक महिला सीएचसी व तीन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, दो घायल घर चली गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली।बृहस्पतिवार को शाम नरौदा के जंगल में कुछ महिलाएं व किशोरियां घरेलू काम के लिए मिट्टी की खोदाई कर रहीं थीं। तभी अचानक मिट्टी ढांग गिर गई। इससे गांव निवासी महिला संतोष, भूदेई, चंद्रवती व भूरी तथा किशोरी नीरज, सोमवती व विमला मिट्टी के नीचे दब गई। यह देख आसपास काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आनन फानन में मिट्टी में दबी महिलाओं को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

प्रभारी इंस्पेक्टर ने संतकुमार ने बताया कि चंद्रवती व भूदेई को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में भूदेई ने दम तोड़ दिया। परिजन विमला, नीरज व भूरी को उपचार के लिए परिजन निजी अस्पताल में ले गए। इसके अलावा संतोष व सोमवती घर पर चली गईं। उन्होंने बताया कि जानकारी लेने पर सामने आया कि महिलाएं घर में लिपाई आदि के लिए मिट्टी खोद रही थीं। तभी ढांग गिर गई और हादसा हो गया।

बहजोई के नरौदा में ढांग गिरने के मामले में जांच पड़ताल करते अधिकारी। स्रोत-पुलिस

बहजोई के नरौदा में ढांग गिरने के मामले में जांच पड़ताल करते अधिकारी। स्रोत-पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें