संभल। कोरोना संक्रमित मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को सात कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 50 हो गई है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि संक्रमित मरीजों में गांव बेटला निवासी 21 वर्षीय युवक, गांव सराय सिकंदर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति,गांव जगन्नाथपुर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, गांव पवांसा निवासी 35 वर्षीय महिला, गोठना निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, कैलादेवी निवासी 21 और 25 वर्षीय दो युवती शामिल हैं।
बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या इन दिनों आकर बढ़ी है। भीड़भाड़ में जाने से बचना चाहिए और मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे संक्रमण से बचा जा सके। बताया कि 113 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि एक महिला की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है।