फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बीमा क्लेम हड़पने वाले गिरोह के सदस्यों की धरपकड़ में लगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बीमा क्लेम के करोड़ों रुपये हड़पने वाले गिरोह का राजफाश करने वाली रजपुरा थाना पुलिस अभी इस गिरोह के उन सदस्यों की तलाश में लगी है जो बीमा कंपनी में कर्मचारी रहते हुए इस गिरोह के सदस्य के रूप में काम करते हैं। यह गिरोह देश के कई राज्यों में फैला है। 12 राज्यों में बीमा क्लेम हड़पने के प्रमाण पुलिस को मिले हैं। आगे की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि यह अंतरराज्यीय गिरोह है। करोड़ों रुपये हड़प चुके हैं। इसमें कई कंपनी के कर्मचारियों की भी सांठगांठ होने की पूरी आशंका है। इसलिए टीम लगी हुई है। जल्द ही अन्य सदस्य भी गिरफ्तार किए जाएंगे। यह गिरोह मर चुके और मरने की हालत वाले लोगों का बीमा करता है और क्लेम की धनराशि हड़प ली जाती है।

एसपी ने बताया कि इस गिरोह के दो सदस्य 17 जनवरी की रात रजपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किए थे। उनकी पहचान वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी ओंकारेश्वर मिश्र और गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बबराला निवासी अमित के रूप में हुई थी। उन आरोपियों ने बीमा क्लेम हड़पने वाले गिरोह की पूरी जानकारी दी थी। इसके आधार पर ही छह अन्य सदस्य गिरफ्तार किए गए। अब आगे की कार्रवाई जारी है। जो बीमा कंपनी के कर्मचारी इस गिरोह से जुड़े हैं उनको भी तलाश किया जा रहा है। फर्जी दस्तावेज किस माध्यम से बनाए जाते हैं उनकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें