फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रदेश सरकार से आस, बजट में पुरानी पेंशन हो बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। केंद्र सरकार ने अपने बजट में सभी वर्ग को कुछ न कुछ तोहफा दिया। अब प्रदेश सरकार 20 फरवरी को बजट पेश कर सकती है। बजट से पहले ही लोगों ने उम्मीदें लगानी शुरू कर दी हैं। वहीं राज्य कर्मचारी भी प्रदेश सरकार के बजट से काफी उम्मीदें लगा रहे हैं। राज्य कर्मचारियों को उम्मीद है कि प्रदेश सरकार द्वारा इस बार के बजट में पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को शामिल किया जाएगा। वहीं महंगाई पर लगाम कसने और भत्तों में बढ़ोतरी को लेकर भी उम्मीद लगाई है। इस संदर्भ में जब कुछ राज्य कर्मचारियों से बातचीत हुई तो उन्होंने प्रदेश सरकार के बजट से काफी उम्मीदें जाहिर कीं।
विज्ञापन

-
राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाए, इंश्योरेंस की व्यवस्था होनी चाहिए, डीए भी बढ़ना चाहिए। फिलहाल केंद्र सरकार का बजट आने के बाद उम्मीद है कि प्रदेश सरकार का बजट भी अच्छा रहेगा। अभिषेक वशिष्ठ, विद्युत कर्मचारी, चंदौसी
-
एक शिक्षक होने के नाते मुझे उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश सरकार इस बार के बजट में शिक्षा के क्षेत्र में वृद्धि करेगी। मुझे उम्मीद है कि कृषि और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कुछ नई योजनाएं अपने इस बजट से प्रारंभ करेगी
विज्ञापन

अजय शर्मा, अध्यापक, चंदौसी
-
राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की उम्मीद के साथ बजट में सभी भत्तों में बढ़ोतरी की जाए। जीपीएस का फंड काटा जाए। महंगाई पर खास तौर पर ध्यान दिया जाए।
दीपक कपूर, राजस्व कर्मचारी, चंदौसी
-
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जिससे हर गरीब को इलाज मिल सके। बजट में सरकार जिला स्तर पर कैंसर पीड़ितों के लिए कीमोथैरेपी सेंटर खोल दे तो गरीब भी कैंसर का इलाज करा सकेंगे।
विज्ञापन

डॉ. हरवेंद्र सिंह, सीएमएस, चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें