फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम व सीओ ने चेक किए आतिशबाजी के गोदाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर आतिशबाजी को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों सजग हो गए हैं। सोमवार को एसडीएम व सीओ ने पुलिस बल के साथ आतिशबाजी गोदाम पर पहुंच लाइसेंस व स्टाक निरीक्षण किया। जहां लाइसेंस सही मिलने पर गोदाम स्वामी को आतिशबाजी बिक्री करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दीपावली का त्योहार नजदीक आने पर आतिशबाजी की बिक्री शुरू हो गई है। घरों पर छोटे-छोटे ने आतिशबाजी छोड़नी शुरू कर दी है। जिसको लेकर प्रशासन ने भी अपना कार्य प्रारंभ कर दिया है। सोमवार की दोपहर एक बजे एसडीएम राजपाल सिंह व सीओ दिनेश कुमार कैथल गेट स्थित दो आतिशबाजी गोदाम पर पहुंचे और गोदाम स्वामी से आतिशबाजी बेचने का लाइसेंस मांगा। अधिकारियों ने लाइसेंस देखा जो वैध पाया गया। इसके बाद अधिकारियों ने गोदाम का निरीक्षण कर स्टाक का निरीक्षण किया। साथ ही अग्निशमन यंत्र भी देखे। आतिशबाजी बेचने के निर्देश दिए। कहा कि आतिशबाजी गोदाम के आसपास मासिच आदि का न चलाए। कहा कि अधिक संख्या में अग्निशमन यंत्र व पानी की व्यवस्था रखे। आतिशबाजी खरीदने वालों को बीडी व सिगसेट न पीने दे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें